सावधान: 5G सिम अपग्रेड के नाम पर खाली हो रहे बैंक खाते, SIM स्वैप ठगी से बचें
साइबर ठग टेलीकॉम कंपनियों के प्रतिनिधि बनकर 4G सिम को 5G में मुफ्त अपग्रेड करने का झांसा दे रहे हैं। झांसे में लेकर वे नागरिकों से गोपनीय ओटीपी ले लेते हैं या सिम स्वैप मैसेज भेजवा देते हैं, जिससे आपका नंबर बंद हो जाता है और बैंक से पैसे निकाल लिए जाते हैं।
पहचानने का मुख्य संकेत:
• अज्ञात नंबर से कॉल आना जिसमें 5G अपग्रेड के नाम पर ओटीपी मांगा जा रहा हो या कोई एसएमएस भेजने को कहा जा रहा हो।